मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को जबरदस्त तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा उछला और निफ्टी 350 अंक ऊपर बंद हुआ।
बाजार में यह उछाल विदेशी निवेशकों की खरीदारी और सकारात्मक वैश्विक संकेतों की वजह से आया। बैंकिंग, आईटी और ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई।