नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बुधवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों से घर के अंदर रहने और खूब पानी पीने की सलाह दी गई है।